बच्चों को क्यों करना चाहिए मेडिटेशन? क्या हैं फायदे?
वयस्क और बड़े बजुर्ग तो मन की शांति के लिए मेडिटेशन करते ही हैं लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस अच्छी आदत को आपको आपके बच्चों में भी डालना चाहिए। मेडीटेशन किए जाने के बहुत से फायदे हैं। बच्चे को मेडिटेशन करना चाहिए। सर्दियों में बच्चों की सेहत के लिए मेडिटेशन और भी जरूरी हो जाता है। मेडिटेशन न सिर्फ काम पर फोकस करने की बच्चों की क्षमता बढ़ाता है। बल्कि इससे कार्यक्षमता भी बढ़ जाती है।
जो बच्चे बहुत अधिक चंचल होते हैं उन्हें खासतौर पर मेडिटेशन करवाना चाहिए। लोगों में भ्रम है कि मेडिटेशन करना बहुत मुश्किल होता है और बच्चों के लिए तो मेडिटेशन करना बहुत मुश्किल हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं आप मेडिटेशन के टिप्स को अपनाकर आराम से मेडिटेशन कर सकते हैं और अपने बच्चों को भी मेडिटेशन करवा सकते हैं।
आप चाहते हैं कि आपका बच्चा नियंत्रण सीखें और बच्चे का दिमागी विकास सही रूप में हो तो आपको इसके लिए बच्चो को सुबह-सुबह अपने साथ पार्क में ले जाना सबसे अच्छा तरीका है। बच्चों को मेडिटेशन के फायदे और इसे करने के तरीके के बारे में बताएं। आप चाहे तो शुरूआत में रिलैक्सेंशन सॉन्ग भी लगा सकते हैं ताकि बच्चों का इधर उधर ध्यान ना भटकें। बच्चों को इसी सॉन्ग पर रिलैक्स होने के लिए कहें।
सरकारी नौकरियों के बारे में ताजा जानकारी देखने के लिए यहाँ क्लिक करें ।
उपरोक्त पोस्ट से सम्बंधित सामान्य ज्ञान की जानकारी देखने के लिए यहाँ क्लिक करें ।
उपचार सम्बंधित घरेलु नुस्खे जानने के लिए यहाँ क्लिक करें ।
देश दुनिया, समाज, रहन - सहन से सम्बंधित रोचक जानकारियाँ देखने के लिए यहाँ क्लिक करें ।
No comments:
Post a Comment